महिला शक्ति का नेतृत्व
अंजु लकड़ा, जिन्होंने 9 बार भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है, रायपुर मंडल की पहली महिला ट्रेन सुप्रीटेंडेंट बनेंगी। उनके साथ टीम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जे वेणु सिंह, प्रिंसी जे चेरियन (बॉस्केटबॉल) और शिप्रा घोष (एथलेटिक्स) शामिल हैं। इसके अलावा सुनीता सिंह, जो स्काउट एंड गाइड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, भी इस टीम का हिस्सा हैं।
यात्रा के दौरान सुविधाओं का ध्यान
महिला टीम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेगी। यह टीम टिकट जांचने के साथ-साथ यात्रा के दौरान मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, एसी मेंटेनेंस, पानी की उपलब्धता और बीमार यात्रियों की सेवा की जिम्मेदारी निभाएगी। इसके अलावा, टीम रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के व्यंजन
यात्रियों की मांग के अनुसार ट्रेन में छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया गया है। यात्रियों को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का भोजन मिलेगा, और इसके लिए विशेष मेन्यू तैयार किया गया है।
प्रेरणादायक महिला टीम
यह पहल महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी और प्रशिक्षित महिला कर्मी इस महत्वपूर्ण यात्रा की देखरेख करेंगे।

