भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में एक गंभीर घटना सामने आई है जिसमें पुलिस ने एक नाबालिग को उसके गर्लफ्रेंड से मिलने पर थाने में बुरी तरह पीटा। इस मामले में थाने के प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।
घटना का विवरण
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर को, दुर्ग निवासी एक नाबालिग अपनी प्रेमिका से मिलने छुरिया के एक गांव पहुंचा। जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खा रहा था, तभी उसकी दादी घर आ गईं। दोनों डर के मारे कमरे में छिप गए। संदेह होने पर दादी ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद गांव के लोग भी वहां जमा हो गए। रात भर दरवाजा पीटने के बाद, अंततः लड़की के परिजन भी पहुंच गए और इस दौरान लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने नाबालिग और उसकी गर्लफ्रेंड को थाने ले जाया, लेकिन उनके परिवार को सूचित नहीं किया। थाने में नाबालिग को लात-जूते और पाइप से पीटा गया। सिर को दीवार पर मारा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में थाना परिसर के बाहर फेंक दिया।
ITBP जवानों की मदद
थाना परिसर के पास ITBP का कैंप होने के कारण, वहां के जवानों ने नाबालिग को सड़क पर घायल अवस्था में देखा। उन्होंने उसे होश में लाकर उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद, नाबालिग के परिवार वाले छुरिया पहुंचे और उसे दुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
कार्रवाई की मांग
नाबालिग के पिता ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। SDOP आशीष कुंजाम ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

