भिलाई : सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर किशोरी पर कटर से 12 से ज्यादा बार हमला कर किया लहूलुहान, नाबालिग का ईलाज जारी , आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 2 स्थित दुर्गा विद्यालय के पास एक सिरफिरे आशिक ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर कटर से हमला कर दिया और फरार हो गया. घटना कल दोपहर की बतायी जा रही है. आरोपी ने लड़की पर दस से ज्यादा बार कटर से हमला किया|

जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रीतम सिंह ने कैंप-2 मिलन चौक के पास रहने वाली 15 साल की लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला किया| मामला प्रेम संबंधो का बताया जा रहा है|लड़की के परिवार वालों ने बताया कि पीड़िता आरोपी को पसंद नहीं करती थी और उसका प्रेमी प्रीतम सिंह काफी समय से लड़की का पीछा कर रहा था.

वह अक्सर उस पर दबाव बनाता था। जब लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया तो दोपहर 1 बजे प्रीतम सिंह उसके घर की छत पर कूद गया और लड़की का फोन छीनकर भाग गया। जब पीड़िता अपना सेलफोन लेने के लिए दौड़ी तो उसने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और भाग गया|

 पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी अपराधी किस्म का है जिसके खिलाफ पुलिस में भी मामले दर्ज है | फिलहाल लड़की का ईलाज जारी है | 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI