14 साल की नाबालिग का घर में प्रसव करवाकर नर्स ने 10 हजार के लिए जीवित नवजात को बोरे में भरकर फेंका ,नवजात की हुई मौत , ममेरे भाई ने किया था घिनौना कृत्य....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भोपाल में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक 14 साल की बच्ची के साथ मामा के बेटे ने जबरदस्ती संबंध बनाये परिणाम स्वरुप नाबालिग गर्भवती हो गयी | जिसके बाद उसका घर पर ही प्रसव करवाया गया | 

प्रसव से जीवित बच्ची ने जन्म लिया और घर वालो ने नर्स और डॉ की मदद से जीवित नवजात बच्ची को बोर में भर कर फेकने की योजना बनाई | मामला सामने आने पर बोर में भरकर नवजात को छोड़ने वाली नर्स, डॉक्टर और नवजात बच्ची की नानी को जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज किए जिसमें नर्स ने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने कहा कि वह और 10,000 रुपये के लालच में यह काम करने  को तैयार थी. वहीं, डॉक्टर इसके लिए 25 हजार रुपये लेकर अवैध प्रसव कराने को तैयार हो गया. इसके अलावा 60 हजार रुपये देने के बाद नवजात को बाहर छोड़ने का मामला भी सामने आया है|

मामले के दौरान पता चला कि 14 साल की नाबालिग के साथ उसके ममेरे भाई ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिससे लड़की सात महीने की गर्भवती हो गई. जन्म के दौरान परिजनों को लगा कि बच्चा मृत पैदा होगा क्योंकि उसने नाबालिग को कुछ दवाएं और इंजेक्शन दिए, लेकिन बच्चा जीवित पैदा हुआ।

 उसके  बदले में दादी (पीड़ित की मां) ने उसे तय सीमा से अधिक पैसे देने का झांसा दिया। वह 10 हजार रुपए में नवजात को ठिकाने लगाने को तैयार हो गई। दोपहर करीब तीन बजे बच्चा और बैग घर के सामने रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर रख दिया।

मुस्लिम बहुल इस इलाके में सुबह करीब 5:30 बजे फजर की नमाज अदा करने के लिए उठे लोगों ने बैग में हलचल देखी और जब वे करीब गए तो उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। जब बैग खोला गया तो उसमें एक नवजात शिशु था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कमला नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह नवजात की मौत हो गई।

नाबालिग पीड़िता की हालत बिगड़ती जा रही है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत में सुधार होते ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी |इसके बाद उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़िता फिलहाल पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में है.

आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट की धाराएं सख्त कर दी गई हैं. जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी कड़ी कर दी हैं|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI