भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग और भिलाई के नामी होटलों और मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग द्वारा की गई छापेमारी में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए 14 नमूनों को संग्रहित किया गया। यह छापेमारी शासन के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में की गई।
विशिष्ट प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने:
- मेसर्स शुभम के मार्ट उतई: यहां से बाम्बे हलवा और रसगुल्ले के नमूने लिए गए।
- कपूर बेकरी पोलसायपारा*: पाव ब्रेड का नमूना।
- ब्लू बेवरेजेस अम्लेश्वर, अमर बेवरेजेस भिलाई और शिव भक्ति बेवरेजेस कैलाश नगर: यहां से पानी पाउच के नमूने लिए गए।
- शंकर डेयरी: खोवा और पनीर।
- समीर डेयरी : घी का नमूना।
- सखी आनंदम महका : गेड नूडल्स का नमूना।
- श्रीराज स्वीट्स दुर्ग : मिनी पेड़ा और बेसन लड्डू।
इन सभी नमूनों को 22 अक्टूबर 2024 को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों को देखते हुए इस समय खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

