भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के प्रगति नगर स्थित परमेश्वरी मंदिर में इस बार क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने 144 मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की। नवरात्रि के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त में माता परमेश्वरी की विशेष पूजा अर्चना की गई, और साथ ही ज्योति कलश की स्थापना भी विधिपूर्वक की गई। इसके बाद मंदिर में पूजा एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजक समिति का योगदान
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में देवांगन जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष रेशमलाल देवांगन, दिनेश देवांगन, सहसचिव गोवर्धन देवांगन, होमलाल देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, मंदिर प्रभारी राजू देवांगन, भवन प्रभारी सत्यपाल देवांगन, हेम कैलाश देवांगन, राजेन्द्र लिमजे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवरात्रि के विशेष आयोजन
घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि इस नवरात्रि में हर दिन संध्या 6:00 बजे से विशेष आरती, जसगीत, माता सेवा, भक्ति संगीत और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही संध्या 7:30 बजे से गरबा का आयोजन भी किया जाएगा। आरती के बाद विशेष भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विशेष तिथियाँ
- पंचमी तिथि (7 अक्टूबर): इस दिन सामूहिक महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें महिलाएं अपने घरों से लिए आरती की थाल से आरती करेंगी।
- नवमी तिथि (11 अक्टूबर): प्रातः 10:30 बजे पूजा, हवन और जोत जवांरा विसर्जन के बाद सामूहिक भोग भंडारा आयोजित किया जाएगा।
इस नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिलेगा, जिसमें श्रद्धालु अपनी आस्था और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आकर पूजा-अर्चना करेंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW

