भिलाई: आधी रात का बड़ा ऑपरेशन – पुलिस की जबरदस्त छापेमारी में 16 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और वाहन जब्त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, छत्तीसगढ़: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा में जुआ खेलते हुए 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रेड आधी रात को की गई, जिसमें पुलिस ने कुल 2 लाख 29 हजार 500 रुपए की नगदी, 3 कार, 3 स्कूटी और 3 मोटरसाइकिल जब्त की। लंबे समय से इन जुआरियों की गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा नगर चरोदा, गार्डन रोड के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर एसपी जितेंद्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में पुरानी भिलाई थाना निरीक्षक महेश ध्रुव, छावनी थाना उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर और खुर्सीपार थाना निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज की टीम ने रेड की।

पुलिस टीम मौके पर पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों को घेर लिया, लेकिन कुछ जुआरी पुलिस को देखते ही फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को पकड़ लिया। यह बताया जा रहा है कि इस अवैध जुआ को एम जॉनी नाम का व्यक्ति लंबे समय से चला रहा था।

इस पूरी घटना ने एक बार फिर शहर में जुए के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती को उजागर किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में जुए के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है, और इस रेड से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW