छग : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा: आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यह परीक्षा 10 नवंबर के बाद आयोजित होगी, और विश्वविद्यालय जल्द ही परीक्षा के शेड्यूल की घोषणा करेगा।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क एक हजार रुपए है। इस वर्ष, पीएचडी के लिए परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, भाषा विज्ञान, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास समेत अन्य विषयों में आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने के इच्छुक छात्र एवं शोधार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और शोध केंद्रों की सूची के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

छात्रों से अनुरोध है कि वे समय पर आवेदन करें और किसी भी प्रकार की सूचना के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर रखें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI