भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार यादव की न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, पुलिस ने 17 अक्टूबर तक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे आंशिक रूप से मानते हुए सिर्फ दो दिनों की मोहलत दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर, शनिवार को निर्धारित की गई है।
यह घटनाक्रम उस समय हुआ है जब विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई की उम्मीदें तेज़ हो रही थीं। लगातार न्यायिक हिरासत का बढ़ना उनके लिए और कांग्रेस के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस मामले पर सबकी निगाहें अब 5 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर टिक गई हैं|
जहां यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कोर्ट क्या निर्णय लेता है।ऐसे मामलों में आमतौर पर कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार कर निर्णय लेता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में क्या नए मोड़ आते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW

