65 वर्षीय दिव्यांग मां के साथ बेटे ने की शर्मनाक हरकत , माँ की अबरू को किया तार -तार , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बाजपुर थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय दिव्यांग मां के साथ उसके छोटे बेटे द्वारा की गई दरिंदगी ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। 

घटना के समय मां घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान उसका छोटा बेटा वहां पहुंचा और उसे कमरे में सुलाने के बहाने ले गया। कुछ समय बाद मां की दर्दभरी चीखें सुनाई दीं, जिससे बड़ा बेटा सचेत हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बड़े बेटे ने दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला, जहां उसकी मां मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी थी।

इस दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। बड़े बेटे ने तुरंत पुलिस को इस जघन्य अपराध की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेटे के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

यह घटना समाज के लिए एक कड़वी सच्चाई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के साथ जो किया, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW