भिलाई ब्रेकिंग : देर रात रायपुर के एचडीएन मोटर्स कर्मचारी से भिलाई में लूट, बाइक सवार हमलावरों ने मारपीट कर दस्तावेज़ और एटीएम कार्ड्स छीने, मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , रायपुर की एचडीएन मोटर्स के एक्सीडेंटल डिपार्टमेंट में कार्यरत चेतन देवांगन 30 सितंबर की रात को भिलाई के जामुल क्षेत्र में एक लूट का शिकार हो गए। घटना तब हुई जब चेतन अपनी बाइक (सीजी 07 एवी 4905) से टाटीबंध स्थित अपने ऑफिस से वापस घर जा रहे थे। रात लगभग 12:15 बजे, जब वे अकलोरडीह मोड़ के पास पहुंचे, तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक को रोका और उनके ऊपर हमला कर दिया।

लुटेरों ने पहले चेतन की जेब से उनका मोबाइल और उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। चेतन के बैग में बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, आईडीबीआई और पीएनबी के एटीएम कार्ड्स, पैन कार्ड और ऑफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जब चेतन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने बांस के डंडे से मारपीट की, जिससे चेतन अपनी बाइक समेत नीचे गिर पड़े। इसके बाद लुटेरों ने चेतन के कंधे पर लटका बैग भी छीन लिया जिसमें उनका आई कार्ड और अन्य दस्तावेज थे।

मारपीट के दौरान चेतन के हाथ में चोट आई। किसी तरह चेतन घर पहुंचे और अगले दिन जामुल पुलिस थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में धारा 304, 115(2), 324(4), 296, और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना जामुल के अकलोरडीह शिवपुरी तिराहे के पास हुई, और पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW