रामलीला के मंच पर दिल दहला देने वाला क्षण : भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से अचानक मौत, विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली के शाहदरा इलाके में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित रामलीला के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार सुशील कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मंचन में भगवान राम में विशेष आस्था रखने वाले सुशील कौशिक (45 वर्ष ) जो कि विश्वकर्मा नगर के निवासी और पेशेवर प्रॉपर्टी डीलर थे, ने भगवान राम का रोल निभाते हुए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे |

यह घटना तब हुई जब वे अपने डायलॉग बोल रहे थे और भगवान राम किसी से प्रार्थना कर रहे थे। अचानक, उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने हाथों से दिल पर दबाव डालकर मंच से पीछे हटने का प्रयास किया। दर्शकों ने उन्हें मंच पर गिरते हुए देखा, और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विडियो देखे - 


इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुशील का रामलीला के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना दर्शकों के लिए एक बड़ा सदमा रही, जिन्होंने एक जीवंत प्रदर्शन के बीच अचानक हुए इस दुखद अंत को देखा। 

इस प्रकार की घटनाएँ हमें जीवन के अनिश्चितता का एहसास कराती हैं, और सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर जब स्वास्थ्य की बात आती है। सुशील कौशिक की इस दुखद मौत ने रामलीला के आयोजन को गहरा शोक में डुबो दिया है। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW