वो सिर्फ मेरा है..उससे दूर रहना , एक लड़के के लिए भिड़ी दो लड़कियां , फिर एक ने दूसरी लड़की की चाकू मारकर की हत्या, लव ट्रायंगल का मामला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के अमरावती में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम त्रिकोण (लव ट्रायंगल) के कारण एक युवक और दो युवतियों के बीच का विवाद एक भीषण हत्या में तब्दील हो गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना अमरावती के राजा पेठ पुलिस थाना क्षेत्र के नए बायपास के पास घटी, जिसमें सीमा नाम की एक युवती ने शुभांगी नाम की दूसरी युवती की गला और हाथ पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे लव ट्रायंगल मुख्य कारण रहा, जिसमें दोनों युवतियां एक ही लड़के के साथ प्रेम संबंध में थीं।

यह भी पढ़े -पेशाब में आटा गुथकर सालो से रोटियां खिला रही थी मेड , घर से चीजे चोरी होने पर मालिक ने कैमरा लगाया तो माजरा आया सामने , परिवार हुआ लीवर रोग का शिकार, महिला गिरफ्तार

वारदात का पूरा विवरण

26 वर्षीय शुभांगी, वर्धा जिले के आर्वी की निवासी थी, जो अपनी सहेली के जन्मदिन के जश्न के लिए अमरावती आई हुई थी। यहां उसका प्रेमी सूरज देशमुख और सूरज की दूसरी प्रेमिका सीमा भी मौजूद थे। जन्मदिन के अवसर पर जब शुभांगी को सूरज और सीमा के बीच के संबंधों का पता चला, तो उसने सीमा से दूर रहने की चेतावनी दी। इस बात को लेकर दोनों लड़कियों के बीच झगड़ा हो गया। सूरज ने स्थिति को संभालने के लिए दोनों को समझाने का प्रयास किया और अमरावती के नए बायपास के पास एक बैठक तय की।

इस बैठक में शुभांगी, उसकी सहेली और सूरज पहुंचे, जबकि सीमा पहले से ही वहां मौजूद थी। सुलह की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन सीमा के मन में पहले से ही गुस्सा भरा हुआ था। अचानक उसने शुभांगी के गले और हाथ पर सब्जी काटने वाली चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात से शुभांगी बुरी तरह घायल हो गई और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

हत्या के बाद की स्थिति

शुभांगी की सहेली और सूरज ने उसे तुरंत अमरावती के इर्विन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद सूरज मौके से फरार हो गया, और हत्यारोपी सीमा भी घटना स्थल से भाग गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अमरावती के राजापेठ के डीसीपी गणेश शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले में दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अमरावती में बढ़ती हिंसा

गौरतलब है कि अमरावती में 36 घंटे के भीतर यह चौथी हत्या की घटना है, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन इन घटनाओं की जांच में जुटा है व पुलिस प्रशासन की तत्परता से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा और न्याय दिलाया जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI