भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक चौंकाने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जहां 35 वर्षीय महिला सीमा की हत्या उसके देवरानी सुधा के प्रेमी नीटू ने की। पुलिस के अनुसार, घटना की जड़ सीमा द्वारा देवरानी सुधा को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने से जुड़ी है।
हत्या की घटना
सोमवार को सीमा का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। जब उसके पति राहुल, ससुर और अन्य परिवार के सदस्य खेतों से लौटे, तो उन्हें सीमा की खून से लथपथ लाश कमरे के फर्श पर मिली। उस समय घर में केवल सीमा और उसकी देवरानी सुधा मौजूद थीं।
सुधा की भूमिका:
जब पुलिस ने सुधा से पूछताछ की, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। सुधा ने परिवार वालों को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने घर में घुसकर सीमा की हत्या की और उसे बंधक बना लिया। लेकिन पुलिस को उसकी बातों में संदिग्धता दिखाई दी।
खुलासा:
लगातार पूछताछ के बाद सुधा टूट गयी और बताया कि उसके प्रेमी नीटू ने ही सीमा का मर्डर किया। सीमा ने सुधा और नीटू को एक साथ देख लिया था, जिससे दोनों को डर था कि यह बात सामने आ जाएगी। इसी डर के चलते नीटू ने सीमा की हत्या कर दी।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस अब नीटू उर्फ लिटिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह मामला प्रेम संबंधों और उसके परिणामों का एक भयावह उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां एक व्यक्ति की जान सिर्फ भेद खुलने के डर से ली गई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI



