दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : देवरानी से विवाद के बाद जेठानी ने बच्चों संग उठाया आत्मघाती कदम, कीटनाशक सेवन से महिला की मौत, मासूमों की हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) बालोद , देवरानी के साथ हुए विवाद के बाद एक जेठानी ने ऐसा कठोर कदम उठाया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों को ज़हर पिलाने के बाद खुद भी ज़हर पी लिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यह घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है। सोमवार को हुए झगड़े के बाद डुमेश्वरी साहू ने बाजार से कीटनाशक खरीदा और पहले अपने चार वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटे को पिलाया, फिर खुद भी पी लिया। ज़हर सेवन की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पहले अर्जुन्दा में प्राथमिक उपचार करवाया। 

स्थिति बिगड़ने पर महिला को राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, रायपुर एम्स में भर्ती दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अर्जुन्दा पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।





भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI