भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग दुर्ग , मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित ठाकुर ने शराब के नशे में धुत्त योगेश सोना के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना तब घटी जब रोहित कुमार ठाकुर सिकोला भाटा निवासी के घर के सामने नशे में योगेश सोना लेटा हुआ था। रोहित ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि रोहित ने गुस्से में एक बड़ा पत्थर उठाकर योगेश के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब मामले की गहन जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI



