भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जयपुर , जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में एक युवती के साथ हुए इस अपराध ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 13 अक्टूबर की रात रफीक नामक व्यक्ति, जो नशे की हालत में था, उसके घर में जबरन घुसा और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद रफीक ने उसे किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस दर्दनाक घटना के बाद, युवती ने अपनी मदद के लिए परिचित नुसरत चौधरी से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। लेकिन, इसके विपरीत, नुसरत ने सहायता करने के बजाय 14 अक्टूबर की रात को खुद युवती का यौन शोषण कर डाला। इस प्रकार, मदद के लिए गए युवती को दोबारा उसी भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा।मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाई की जा रही है|
यह घटना केवल यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है, बल्कि यह इस बात की ओर भी इशारा करती है कि किस प्रकार कुछ लोग महिलाओं के संकट का फायदा उठाने से भी पीछे नहीं हटते।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

