ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा , पुल से लोडेड ट्रक नीचे गिरकर हुई पलटी ड्राईवर की हुई दर्दनाक मौत , झपकी आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग बाईपास रोड पर धमधा पुल के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक 16 चक्के लोडेड ट्रक पुल से नीचे गिरकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे के आसपास हुआ।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, हालाँकि ट्रक सड़क पर गिरने के बावजूद किसी अन्य वाहन या व्यक्ति पर नहीं गिरी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को निकालने में कठिनाइयों का सामना किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक तमिलनाडू की थी और चालक कर्नन अकेला ही यात्रा कर रहा था। वह रायपुर से लोहे की प्लेट लोड करके तमिलनाडू की दिशा में जा रहा था। जब वह धमधा रोड पर डीमार्ट के पास बने पुल पर पहुंचा, तभी अचानक ट्रक पलट गई। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक में कोई सहायक नहीं था, जिससे चालक की स्थिति और भी गंभीर हो गई। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS