आज की कैबिनेट बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। धान और मक्का की खरीदी से जुड़ी नीतियों पर मंथन होगा, जिसमें धान खरीदी की तिथि की घोषणा भी हो सकती है। कैबिनेट की उपसमिति ने पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव भेजा था। साथ ही, धान खरीदी के लिए कर्ज लेने पर भी विचार हो सकता है।
इसके अलावा, नई उद्योग नीति को मंजूरी, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के आयोजन पर चर्चा, और राज्योत्सव के भव्य आयोजन को लेकर भी कैबिनेट में निर्णय होने की उम्मीद है। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर सरकार खास तैयारी कर रही है, जो इस साल और भी भव्य और आकर्षक हो सकता है।
दीपावली के इस मौके पर राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का उपहार और कैबिनेट द्वारा संभावित महत्वपूर्ण फैसले, राज्य में आर्थिक और प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

