भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, पुलगांव थाना क्षेत्र में कल सुबह भटगांव चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार ससुर और दामाद को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ससुर धनेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद मनोज यादव घायल हो गए।
घटना का विवरण
प्रार्थी मनोज यादव (28), जो कि देवादा स्थित पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता है, अपने ससुराल ग्राम भटगांव अपने मोटर साइकिल (होंडा साइन, क्रमांक CG 08 AY 3807) से आया था। ससुर धनेश्वर यादव ने आग्रह किया कि उन्हें जेवरा सिरसा छोड़ दें, जिसके बाद मनोज यादव ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
लगभग 10:30 बजे, जब वे सीता राइस मिल के पास भटगांव चौक पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (क्रमांक CG 07 CP 8565) ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।
परिणामस्वरूप, ससुर धनेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज यादव घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद, पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बोलेरो चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/24, धारा 281, 125(ए), और 106(1) बीएनएस के तहत केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।इस दुर्घटना ने एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है, और पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW


