अजब गजब मामला : जेल में रामलीला के मंचन के दौरान वानर बने दोनों कैदी हुये फरार , पुलिस कर रही तलाश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरिद्वार की जेल से फरार हुए दो कैदियों की कहानी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती। रामलीला के मंचन के दौरान वानर बने यह दोनों कैदी, माता सीता को ढूंढते-ढूंढते खुद ही भाग निकले। मामला तब सामने आया जब सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार हो गए हैं। यह दोनों कैदी रामलीला में वानर सेना के हिस्से के रूप में अभिनय कर रहे थे, लेकिन अपने किरदार से हटकर असल जिंदगी में भागने का फैसला कर लिया।

रामलीला की आड़ में फरार

जेल में चल रही रामलीला के दौरान, इन कैदियों ने अपने किरदार का खूब फायदा उठाया। मंच पर हनुमान की सेना के सदस्य बने पंकज और रामकुमार ने कंस्ट्रक्शन साइट पर पड़ी सीढ़ी का इस्तेमाल किया और दीवार फांदकर फरार हो गए। मंच पर वानर बने हुए ये कैदी जैसे ही दीवार के उस पार गए, पुलिस के हाथों से भी फिसल गए।

कौन हैं यह कैदी?

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज, जिसे हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत सजा सुनाई गई है, मंगलौर के एक मामले में सजायाफ्ता कैदी है। वहीं, रामकुमार अभी अंडर ट्रायल चल रहा था और उस पर अपहरण का आरोप है। दोनों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये दोनों वही कैदी हैं जो रामलीला में हनुमान की सेना के वानर बने थे। 

पुलिस का बयान

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह 6.30 बजे कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि दो कैदी जेल से भाग गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI