एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से खत्म हुआ पूरा परिवार , आशिक ने प्रेमिका के घर घुसकर पति , प्रेमिका और दो बच्चो को गोली मारकर उतारा मौत के घाट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , अमेठी में हाल ही में हुई हत्याकांड ने सबको चौंका दिया है | जहाँ एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से पूरा परिवार खत्म हो गया | जिसमे युवक ने टीचर पति , प्रेमिका और उसके दो मासूम बच्चो को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी |

प्रेम संबंधों की जड़ें

सूत्रों के अनुसार, टीचर सुनील की पत्नी और चंदन का रिश्ता शादी के पहले से ही था। उनकी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत होती थी, जिसके बारे में सुनील को पता चला। उसने पत्नी की पिटाई कर दी थी व आरोपी से दूर रहने को कहा |लेकिन चंदन पीछे नहीं हटना चाह रहा था |जब स्थिति गंभीर हो गई, तो टीचर की पत्नी ने चंदन के खिलाफ जान का खतरा होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उसके परिवार को कुछ हुआ, तो उसका जिम्मेदार चंदन होगा।

चंदन की बेताबी और खौफनाक मंसूबे

जांच के दौरान पता चला कि चंदन ने अपने वाट्सएप बायो में लिखा था कि "5 लोग मरने वाले हैं"। यह संदेश 12 सितंबर को पोस्ट किया गया था। इस घटना ने पुलिस को चौंका दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि चंदन पहले से ही इस हत्याकांड की योजना बना रहा था।

वारदात का दिन

जब टीचर सुनील की पत्नी ने चंदन के खिलाफ शिकायत की, तो वह उसे परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर सुनील ने रायबरेली से अमेठी ट्रांसफर करवाया। लेकिन चंदन वहां भी पहुंच गया। वारदात के दिन, चंदन ने टीचर के घर में घुसकर विवाद किया और नतीजतन, उसने सुनील, उसकी पत्नी, उनके बच्चों, और अन्य पर गोलियां चलाई। इस खूनी वारदात के बाद चंदन मौके से फरार हो गया।

चंदन की गिरफ्तारी

पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा किया। उसके पास टीचर की पत्नी और उसके बीच की वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट भी मिले। यह साबित करता है कि चंदन की पत्नी के साथ संबंध बेहद गहरे थे।

सुनील का अतीत

टीचर सुनील पहले पुलिस में कार्यरत थे और उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा पर पत्नी की अवैध संबंध की सजा पुरे परिवार को भुगतनी पड़ी और उन्हें जिंदगी से हाथ धोना पड़ा |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW