मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को रेप के बाद दरिन्दे ने नग्न हालत में सड़क पर छोड़ा , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का बलात्कार कर उसे अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया। राहगीरों ने महिला को इस हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह घटना शहर के नीलकंठ कॉलोनी की है, जहां इस दर्दनाक अपराध का सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ है।

पुलिस को मिली जानकारी

सदरबाजार थाना के टीआई को जानकारी मिली कि एक महिला नग्न अवस्था में नीलकंठ कॉलोनी में पड़ी है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस के जरिए महिला को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि महिला के साथ बलात्कार हुआ था, और यह भी सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 

घटना की पूरी कहानी:

पुलिस की जांच के मुताबिक, घटना रात 3 बजे की है, जब आरोपी युवक साहिल महिला का हाथ पकड़कर जिंसी काली मस्जिद के पास ले जा रहा था। लगभग एक घंटे बाद, सीसीटीवी फुटेज में महिला पूर्ण नग्न अवस्था में वापस लौटती हुई दिखी, और उसके पीछे एक साइकिल सवार युवक भी चल रहा था। 

पुलिस ने जांच के आधार पर साहिल को गिरफ्तार कर लिया, जो महिला को हाथ पकड़कर ले जा रहा था। पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसने सोमवार शाम नशा किया था और रात में घूमते वक्त उसे महिला दिखाई दी। साहिल ने उससे बातचीत की और फिर उसे नीलकंठ कॉलोनी के बगीचे में ले जाकर बलात्कार किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य अपराध की पूरी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जानकारी हासिल की कि वह नशे की हालत में था, और उसे महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी नहीं थी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI