शर्मसार छग : मवेशी संग अनाचार: सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में एक अधेड़ व्यक्ति का मवेशी के साथ अनैतिक कृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। 

घटना बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र की है, जहां 55 वर्षीय कय्यूम नामक व्यक्ति का यह घिनौना कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों और गौसेवक समितियों ने इस घटना की निंदा करते हुए तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कदम उठाए और आरोपी कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

इस घटना के बाद से धार्मिक संगठनों में तनाव का माहौल है, और लोग सोशल मीडिया पर इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। धार्मिक संगठनों ने इसे न केवल कानून का उल्लंघन बताया, बल्कि इसे समाज और धर्म के खिलाफ भी गंभीर अपराध करार दिया है। 

इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानूनी दृष्टिकोण से अपराध हैं, बल्कि नैतिकता और इंसानियत के खिलाफ भी गंभीर चुनौतियाँ पेश करती हैं। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI