भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में बीते दो दिनों में दूसरा हत्याकांड हुआ है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की ईंट और पत्थर से बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर इस क्रूरतम हत्या को अंजाम दिया। पुलिस को आधी रात के करीब सूचना मिली कि चंडी मंदिर के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं और एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय दादू देसमाने के रूप में हुई है, जो राजीव नगर का निवासी था और सेंटरिंग का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के मुताबिक, आरोपियों में से एक के भाई की कुछ महीनों पहले मौत हो गई थी, और आरोपित मृतक को उस मौत का जिम्मेदार मानते हुए हत्या की योजना बनाई थी।
पुलिस का कहना है कि मृतक दादू देसमाने पर पहले भी हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हत्या पुराने विवादों का नतीजा हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI




