भिलाई का बोरिया गेट जल्द होगा जाम-मुक्त: सर्विस वाहनों की एंट्री अब मरोदा गेट से, नई यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के प्रमुख गेट बोरिया पर लगने वाले जाम से जल्द ही राहत मिलने वाली है। पुलिस विभाग, बीएसपी प्रबंधन, सीआईएसएफ और ट्रांसपोर्टरों की एक अहम बैठक सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई, जिसमें बोरिया गेट, रोलिंग मिल गेट और मरोदा गेट की यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा हुई। 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में सर्विस व्हीकल (सेवा वाहन) अब बोरिया गेट के बजाय मरोदा गेट से प्रवेश करेंगे, जिससे बोरिया गेट पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही बोरिया गेट पर टोकन सिस्टम, स्क्रीन डिस्प्ले और पीए (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम लागू करने की योजना भी बनाई गई, जिससे वाहनों का प्रवेश और अधिक सुचारू हो सकेगा। 

पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बोरिया गेट और रोलिंग मिल गेट के आसपास नए अस्थाई पार्किंग स्थान बनाए जाएंगे, जिसमें मुर्गा चौक भी शामिल होगा। इसके अलावा, सीआईएसएफ नए सिस्टम के तहत वाहनों का प्रवेश सुगम बनाएगी, ताकि यातायात को बिना किसी अवरोध के नियंत्रित किया जा सके।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि इन नई व्यवस्थाओं के लागू होने से बोरिया गेट पर यातायात में सुधार होगा, जिससे वहां जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और वाहन चालक आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW