भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , भिलाई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंजाब नेशनल बैंक के एक लॉकर में रखा सोना गायब हो गया। इस घटना ने बैंक लॉकर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना का पूरा विवरण
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भिलाई के सिविक सेंटर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सौमिल लुनिया नामक व्यक्ति ने अपने सोने के गहने सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल किया था। हाल ही में धनतेरस के दिन जब वह सोना निकालने के लिए बैंक पहुंचे और अपना लॉकर खोला, तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि उनके गहने गायब थे।
प्रशासन से संवाद असफल, पुलिस में शिकायत
लॉकर में से गहने गायब मिलने के बाद सौमिल ने तुरंत बैंक प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, मजबूर होकर उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही, बैंक स्टाफ से भी पूछताछ जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






