भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कोरबा: एसईसीएल के गेवरा खदान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना घटी है। कोयला खनन के दौरान ब्लास्टिंग के बाद लौट रहे बारूद से भरे वाहन का बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई जब वाहन पर आठ लोग सवार थे और वाहन को ऑपरेट कर रहे थे।
घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई और एसईसीएल प्रबंधन ने तुरंत दीपका थाना पुलिस को सूचित किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
स्मरणीय है कि यह गेवरा खदान में सिर्फ तीन दिनों में तीसरी घटना है। आज सुबह ही यहां एक डंपर खदान में 80 फीट नीचे गिर गया था, जिसमें चालक की हालत गंभीर है। उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था और उसे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन में आग लग गई थी, जिससे करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW

