भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हाल ही में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां रिश्तों के सम्मान को क्रूरता से कुचल दिया गया। इस घटना में एक दामाद ने अपनी ही ससुर की हत्या कर दी, और इसके पीछे की वजह थी की शराब पीकर वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था|जिस वजह से वह मायके आ गयी थी| उसकी पत्नी को ससुराल से अपने साथ न भेजे जाने का विवाद ही हत्या का मुख्य कारण बना|
घटना की शुरुआत:
यह मामला 30 सितंबर 2024 को तब सामने आया, जब ग्राम रवेली (नवरंगपुर) के निवासी नानू निषाद का शव मनियारी नदी के पुल के पास मिला। लोरमी थाना पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तत्काल कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। साथ ही, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल की गहन जांच की गई।
हत्या की गुत्थी सुलझती है:
मृतक के शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट कर रहे थे कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने अपराध की जांच शुरू करते हुए गांव के सभी संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक संदेही, रामसहाय धीमर, गोलमोल जवाब देने लगा, जिससे पुलिस का शक गहराया। कड़ी पूछताछ के बाद रामसहाय ने स्वीकार किया कि उसने अपने ससुर की हत्या की है।
हत्या की वजह और योजना:
मृतक नानू निषाद का दामाद रामसहाय धीमर शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी। रामसहाय कई बार अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल आया, लेकिन ससुर हर बार उसे भेजने से मना कर देता था। यह विवाद धीरे-धीरे रंजिश में बदल गया। रामसहाय ने पिछले एक महीने से अपने ससुर की हत्या की योजना बना रखी थी।
29 सितंबर की रात को रामसहाय, मछली काटने वाला कत्ता लेकर मोटरसाइकिल से अपने ससुराल गया। वहां उसने अपने ससुर का पीछा किया और नदी के पास उसका सिर और चेहरे पर वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद उसने हथियार को ससुराल के बाड़ी में छुपा दिया और अपने गांव लौट गया।
थानेदार से टकरा गया हत्यारा:
हत्या के बाद भागते समय रामसहाय लोरमी थाना प्रभारी अभिषेक वैष्णव की गश्ती टीम से टकरा गया। उस वक्त उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसकी तस्वीर खींची गई, जो बाद में हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हुई।
इस घटना ने फिर से साबित किया कि रिश्तों की गरिमा को जब अंधे क्रोध और शराब की लत में डुबो दिया जाता है, तो इंसान सबसे अपनों को ही अपना शिकार बना बैठता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW

