भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बलरामपुर कोतवाली थाने में एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत के बाद हंगामे ने तूल पकड़ लिया, जिसके परिणामस्वरूप थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है।
घटना में मृतक की लाश को थाने के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जैसे ही ये सूचना मृतक के परिवार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों को मिली, वे रात में ही थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए, जिनमें से कई ने थाने में पथराव कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, कांग्रेस ने इस घटना की जांच के लिए एक 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

