CG : दुर्गा पूजा के बीच मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप: ओडिशा से आए नाबालिग की जेब में फटा मोबाइल, अस्पताल में भर्ती....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायगढ़, बिनोबा नगर में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान एक अनहोनी घटना ने सबको चौंका दिया। कार्यक्रम के दौरान ओडिशा से आए एक नाबालिग लड़के की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गया और तुरंत बेहोश हो गया। 

इस अप्रत्याशित घटना के बाद लड़के को पास के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब हीराकुंड, ओडिशा से दुर्गा पूजा में प्रस्तुति देने आए कलाकारों के समूह में शामिल इस नाबालिग के पास रेडमी कंपनी का मोबाइल था, जो अचानक गरम होकर फट गया। 

विस्फोट इतना तेज़ था कि लड़के को समझने का मौका भी नहीं मिला और तुरंत ब्लास्ट हो गया। मोबाइल के धुएं और धमाके से नाबालिग को चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। 

घायल लड़के के मामा, उमाकांत सोनार, जो खुद भी कलाकारों के उसी समूह का हिस्सा थे, ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए रायगढ़ आए थे। घटना के समय दोनों कार्यक्रम स्थल के पास खड़े थे, जब यह हादसा हुआ। 

मामा उमाकांत ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए अपने भांजे को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि धमाके के बाद लड़के को ज्यादा चोटें नहीं आईं, बस धुएं के कारण वह बेहोश हो गया था। 

फिलहाल लड़के का इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। इस घटना ने सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है, विशेषकर जब बात इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हो।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI