भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , अम्बिकापुर के मैनपाट में नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित दुर्गा पूजा के दौरान एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। भक्ति और श्रद्धा के इस मौके पर जहां माता दुर्गा की आराधना और भजन-कीर्तन होने चाहिए थे, वहां अश्लीलता का प्रदर्शन किया गया।
नर्मदापुर मिनी स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें दूसरी जगहों से बार डांसरों को बुलाकर रातभर अश्लील डांस करवाया गया।नवरात्रि के इस धार्मिक पर्व पर जहां श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन होते हैं, वहीं इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ। क्योंकि पास ही दुर्ग माता का पंडाल भी है|
स्थानीय युवाओ के द्वारा बिना परमिशन के इस कार्यक्रम को करवाने की बात सामने आ रही है| पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति के नाम पर अपसंस्कृति को बढ़ावा दिया गया, जो समाज में गलत संदेश देता है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताया और समिति की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर सवाल उठाए हैं।
विडियो देखे -
इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक माहौल को बिगाड़ते हैं बल्कि समाज में गलत उदाहरण पेश करते हैं। जहां एक तरफ लोग नवरात्रि के दौरान माता के जगराते और भजनों में डूबे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की अश्लीलता समाज के नैतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती है। इस घटना ने साबित किया है कि आज के दौर में कुछ लोग सिर्फ मनोरंजन के नाम पर किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, चाहे वह सामाजिक और धार्मिक सीमाओं को पार ही क्यों न कर जाए।मामला सामने आने पर कार्यवाई की बात सामने आ रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW


