भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। कुंदरू पारा के चांटीडीह इलाके में प्रेम संबंधों में आई खटास के कारण एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी सागर साहू और मृतिका प्रियंका देवांगन के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले एक महीने से उनके बीच लगातार विवाद हो रहे थे, जिससे रिश्ते में दरार आ गई थी।
आज के दिन भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो बेहद गंभीर रूप ले लिया। इस बहस के दौरान, सागर ने गुस्से में आकर प्रियंका की हत्या कर दी। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सागर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इस घटना ने प्रेम संबंधों में आई खटास के चलते एक जान गंवाने की भयावहता को उजागर किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

