छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में पहली गिरफ्तारी: पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर ED की हिरासत में, निलंबित IAS रानू साहू की करीबी पर शिकंजा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) घोटाले से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने माया वारियर को गिरफ्तार किया है। माया वारियर कोरबा जिले में आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं। ED ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। अब वह 23 अक्टूबर तक ED की हिरासत में रहेंगी।

यह DMF घोटाले में पहली गिरफ्तारी मानी जा रही है। माया वारियर को ED ने आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग में उपायुक्त के रूप में पूछताछ के लिए बुलाया था। यह भी जानकारी मिली है कि माया वारियर, जेल में बंद कोरबा की तत्कालीन कलेक्टर और निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू की करीबी रही हैं। 

रानू साहू, जिन्हें इस घोटाले में पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है, से ED ने प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की अनुमति मांगी थी। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों के चलते रानू साहू को अदालत में पेश नहीं किया जा सका, और इस मामले में अब गुरुवार को सुनवाई होगी।

यह घोटाला छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक तंत्र और खासकर आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास के लिए बनाए गए फंड के दुरुपयोग से जुड़ा है। DMF का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के विकास के लिए फंड का सही उपयोग करना था, लेकिन इस मामले में फंड के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप लगा है, जिससे सरकारी अफसरों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI