दुर्ग बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा , तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई 1 की मौत 7 गंभीर रूप से घायल , महाराष्ट्र के बीड़ से जगन्नाथपुरी जा रहा था परिवार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग बाईपास पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के बीड़ से जगन्नाथपुरी जा रहे एक परिवार की कार तेज रफ्तार में एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक तीन साल का बच्चा शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुआ। परिवार फोर्स गाड़ी (MH 23 AD 1132) में सवार होकर जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहा था। दुर्घटना के वक्त परिवार की कार ट्रक (CG 04 G 4681) के पीछे से टकराई, जब ड्राइवर ने ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में ट्रक को पार करने की कोशिश की। तेज टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। ड्राइवर के शव को गाड़ी से बाहर निकाला गया, और सड़क पर जाम को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई।

घायलों में शामिल हैं:

1. सुनीता पंडित (58 वर्ष)

2. लक्ष्मीकांत पंडित (69 वर्ष), रेडियोलॉजिस्ट

3. रितुजा पंडित (26 वर्ष), बच्चे की मां

4. अनिरुद्ध पंडित (3 वर्ष)

5. हेमा पंडित (45 वर्ष)

6. प्रदीप पंडित (53 वर्ष)

7. अविनाश पंडित (32 वर्ष)

हादसे के कारण बाईपास पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI