छग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जनवरी 2025 से पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने जनवरी 2025 से प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया है, ताकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले अच्छी तैयारी का मौका मिल सके। यह कदम परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है, क्योंकि बीते वर्षों में परिणाम अपेक्षाकृत अच्छे नहीं रहे हैं।

प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी, जिसमें छात्रों से पूरे पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए सभी शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि छात्र अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय प्राप्त कर सकें।

हर जिले में विषय विशेषज्ञों की समितियां गठित की जाएंगी, जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न-पत्र तैयार करेंगी। इस समिति के सदस्यों को ब्लूप्रिंट पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, छात्रों को भी इस ब्लूप्रिंट के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि वे अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI