भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , दुर्ग जिले में बढ़ती चाकूबाजी और कटरबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अनोखी पहल की है। उन्होंने हाल ही में घोषणा की कि चाकू या कटर लहराने वालों की सूचना देने पर 1,000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इस पहल का पहला परिणाम छावनी थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पुलिस ने चाकूबाज 'ब्रूसली' को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कैसे हुई कार्रवाई?
छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 सुंदर नगर के निवासी जे. पवन उर्फ ब्रूसली ने इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए फोटो अपलोड किया था। जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिली, वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद छावनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
ब्रूसली को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कियाजिसके बाद उसकी थाने में परेड कराई गयी फिर कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई और दोबारा ऐसा न करने की शपथ दिलाई गई। ब्रूसली के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने इस योजना की शुरुआत के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जहां लोग बदमाशों की जानकारी दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। यह कदम जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एएसआई विनय रजक और आरक्षक विकास सिंह एवं तालेन्द्र चंद्राकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और कुशलता की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

