दुर्ग ब्रेकिंग : 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , पेड़ से लटका मिला शव...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, चारामा, जिला कांकेर में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद, अपराध की यह घटना दुर्ग जिले के रानी तराई थाना क्षेत्र तक पहुंच गई। आरोपी दीपचंद देवांगन ने घटना के दो दिन बाद, 19 नवंबर को दुर्ग के रानी तराई क्षेत्र के एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

17 नवंबर को, चारामा निवासी 31 वर्षीय दीपचंद ने अपनी प्रेमिका लिपिका देवांगन (21 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। लिपिका, चारामा में नाका पर रहती थी और घटना के समय अकेली थी। हत्या के बाद दीपचंद मौके से फरार हो गया, जिसके चलते चारामा पुलिस उसकी तलाश में थी।  

दुर्ग के रानी तराई थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे गांव के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात युवक ने पेड़ से फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दीपचंद देवांगन के रूप में की। शव के पास उसका दुपहिया वाहन खड़ा मिला। हालांकि, कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ।  

चारामा पुलिस: चारामा थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि आरोपी द्वारा प्रेमिका की हत्या के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है।  

रानी तराई पुलिस उप निरीक्षक धनेश्वर साहू ने बताया कि मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों और चारामा पुलिस को सूचना दी गई है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI