भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , सुपेला थाना क्षेत्र में 2 नवम्बर को सुबह टहल रहे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुपेला के प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शहबाज, निवासी नेहरू भवन रोड, सुपेला, सुबह टहलने निकला था। उसी दौरान दिलबाग सिंह उर्फ टिकली और उसका साथी राहुल गौतम उसके पास आए। दोनों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब शहबाज वहाँ से भागने लगा, तो आरोपियों ने उसे चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहबाज के दोस्त ने जब बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों दिलबाग सिंह और राहुल गौतम को सुपेला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और पुलिस को घटना में उपयोग किए गए धारदार चाकू भी सौंप दिए।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, रामनारायण यदु, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेन्द्र गिरी, राजू राणा और दुर्गेश सिंह का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:
1. दिलबाग सिंह उर्फ टिकली - उम्र 24 वर्ष, निवासी पांच रास्ता सुपेला
2.राहुल गौतम- उम्र 29 वर्ष, निवासी शंकर पारा शिवाजी चौक सुपेला
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

