भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में लूट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिनदहाड़े चार आरोपियों ने एक युवक से मारपीट और धमकी देकर 20,000 रूपये की जबरन वसूली की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
घटना का विवरण:
25 नवंबर को उज्जवल जायसवाल नामक युवक को चार आरोपियों—किशन, ढोल, माजिद खान और मिथलेश पाठक—ने नवीन कॉलेज मैदान पर बुलाया। वहां, माजिद खान ने उज्जवल से 20,000 रूपये की मांग की। जब उज्जवल ने पैसे देने से इनकार किया, तो माजिद ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। उज्जवल ने जब चाबी वापस मांगी, तो अन्य तीन आरोपियों ने उस पर खंजर से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने खंजर की नोक पर उज्जवल की मां से जबरन ₹20,000 वसूलने के लिए उनके क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया। पैसे मिलने के बाद भी आरोपियों ने उज्जवल को केस न करने की धमकी दी और जान से मारने की चेतावनी दी।
पुलिस की कार्रवाई:
उज्जवल की शिकायत पर खुर्सीपार थाने में अपराध धारा 309ए (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—ढोल, किशन, और मिथलेश पाठक—को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना में इस्तेमाल खंजर और मोबाइल बरामद किया। हालांकि, माजिद खान अभी फरार है, और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस केस में थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सराहनीय काम किया। टीम में प्रमुख रूप से प्र.आर. जितेंद्र शुक्ला, आरक्षक चुमुक सिन्हा, पंकज सिंह, सुभाष यादव, हर्ष देवांगन, और तेजप्रकाश साहू ने अहम भूमिका निभाई।
आरोपियों की पहचान:
1. ढोल
2. किशन
3. मिथलेश पाठक
(चौथा आरोपी माजिद खान अभी फरार है।)
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

