विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार (40) और नोहर मानिकपुरी (23) साथ में रहते थे। मंगलवार की रात दोनों ने खाना खाने के बाद शराब पी। बातचीत के दौरान पैसों को लेकर बहस हुई। संतोष ने नोहर को ताना मारते हुए कहा, कमाई का कुछ पैसा घर भी भेज दिया कर। यह बात नोहर को इतनी चुभी कि उसने पहले संतोष का गला दबाया और फिर पास पड़े फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया।
हमले में संतोष का सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नोहर संतोष के शव के पास बैठा रहा। जब मजदूरों ने शोर सुना और वहां पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नोहर को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
इसके अलावा रायपुर में सोमवार को हुए गैंगवार के बाद डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इन बदमाशों को पकड़ा।
ASP कीर्तन राठौर के अनुसार, इस डबल मर्डर केस में पकड़े गए सभी आरोपी और घायल पहले से अपराधी हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। कुछ हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। पुलिस इस मामले में आगे भी गिरफ्तारियां कर सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

