भिलाई की पत्रिका न्यूज़: छग , कोरबा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार कार 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में वाहन चालक की जान चली गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दो दोस्त, अंकित कुमार और विवेक चंद, भिलाई किसी काम से आये थे और भिलाई से अंबिकापुर लौट रहे थे। दोनों का अंबिकापुर में ऑटो डील का काम है, और वे वाहन खरीदने के बाद लौट रहे थे। इस हादसे में अंकित कुमार, जो लमनाकला अंबिकापुर का निवासी था, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे, और दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार को कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की वजह की पुष्टि करने के लिए आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






