भिलाई : सहकर्मी से विवाद के बाद घरेलु कर्मचारी 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या , केडिया डिस्टलरी के संचालक के नेहरू नगर स्तिथ केडिया हाउस में हुई घटना , जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नेहरू नगर स्तिथ केडिया डिस्टलरी के संचालक के बंगले में एक कर्मचारी ने सहकर्मी के साथ व्यक्तिगत विवाद के बाद आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अर्जुन तिवारी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था। घटना सोमवार देर रात नेहरू नगर स्थित केडिया हाउस में हुई, जहां अर्जुन खाना बनाने का काम करता था।  

घटना का विवरण

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार रात करीब 11:45 से 12 बजे के बीच अर्जुन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अन्य कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत सुपेला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा के बाद सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।  

परिजनों का इंतजार, जांच जारी  

सुपेला पुलिस ने अर्जुन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा। इसके बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।  

आपसी विवाद बना कारण

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि अर्जुन का अपने सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के तुरंत बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI