भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी के विवाद ने रेलवे को करोड़ों का नुकसान पहुंचा दिया। यह घटना एक रेलवे स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौरान घटी, जब उनकी पत्नी से फोन पर बहस हो गई।
इस दौरान पत्नी ने पति से बात करते हुए कहा कि वह बाद में घर आकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। जब स्टेशन मास्टर ने "OK" कहा, तो यह संदेश एक दूसरे स्टेशन मास्टर द्वारा गलत समझा गया और ट्रेन को बिना सही सिग्नल के रवाना कर दिया। नतीजतन, ट्रेन गलत रूट पर चली गई, जिससे रेलवे को करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और स्टेशन मास्टर को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।
इस मामले की शुरुआत कुछ साल पहले हुई थी, जब विशाखापट्टनम का रहने वाला स्टेशन मास्टर और भिलाई की रहने वाली उसकी पत्नी के बीच शादी के कुछ ही दिनों बाद समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं। पत्नी ने पति के सामने अपने अफेयर का खुलासा किया था, जिसके बाद पति ने अपने ससुर से शिकायत की थी।
हालांकि, पत्नी ने फिर भी अपने प्रेमी से संपर्क जारी रखा, जिसके कारण पति ने तलाक की याचिका दायर की। पत्नी ने इसके बाद दहेज की प्रताड़ना का आरोप लगाया, लेकिन बिलासपुर हाईकोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला सुनाया और तलाक की याचिका को मंजूरी दे दी।
हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी के आचरण ने स्टेशन मास्टर की मानसिक शांति को भंग किया और उसके कारण उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। यह मामला न केवल एक निजी जीवन की त्रासदी है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण सबक भी है कि किसी भी छोटे से विवाद के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जो न सिर्फ परिवार, बल्कि सार्वजनिक सेवा और देश की बड़ी संस्थाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






