रायपुर में 500 पदों पर रोजगार का सुनहरा मौका: 27 नवंबर से तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर, जानें वेतन, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर (छग) शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा तीन दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 से 29 नवंबर तक, सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक, राजभवन के पीछे स्थित पुराना पुलिस मुख्यालय के कार्यालय में होगा।  

इस जॉब फेयर में ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अंतर्गत, Tecnotask Business Solution (BPO), रायपुर द्वारा 500 पदों और Square Business Services, नया रायपुर द्वारा 450 पदों पर भर्ती की जाएगी।  

क्या हैं पात्रता मानदंड?

- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:12वीं पास  

- Tecnotask Business Solution: वेतन 1,750 से 19,000 रूपये प्रति माह  

- Square Business Services: वेतन 10,500 से 15,000 रूपये प्रति माह  

कैसे करें आवेदन?  

जॉब फेयर में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार सीधे आयोजन स्थल पर पहुंच सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मौके पर ही की जाएगी।  

क्यों न चूकें यह मौका?

यह जॉब फेयर, युवाओं के लिए अपने करियर की नई शुरुआत करने का बेहतरीन मौका है। ऐसे में यदि आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सही अवसर हो सकता है।  अधिक जानकारी के लिए आयोजन स्थल पर संपर्क करें। अपने दस्तावेज़ साथ लाना न भूलें और समय पर पहुंचें।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI