जस्टिस संजीव खन्ना बने सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई संविधान की शपथ , लिया संविधान के प्रति निष्ठा का वचन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में सुप्रीम कोर्ट में शपथ ग्रहण की, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ दिलाई। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा, यानी वह लगभग 6 महीने इस पद पर रहेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह ने एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी है कि आखिर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में उन्हें किस प्रकार की शपथ दिलाई जाती है।

भारतीय संविधान के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश अपनी शपथ में यह प्रण लेते हैं कि वे संविधान की सच्ची निष्ठा से रक्षा करेंगे और सभी नागरिकों को निष्पक्षता से न्याय प्रदान करेंगे। यह शपथ भारतीय संविधान के तीसरे अनुसूची के भाग-4 में निर्धारित है। इसके अनुसार, अमीर और गरीब, सभी वर्गों को बिना भेदभाव के समान न्याय देना चीफ जस्टिस का कर्तव्य है।

जस्टिस खन्ना के इस पद पर आने से न्यायपालिका में नई उम्मीदें और भरोसा बढ़ा है। उनकी नियुक्ति इस बात का प्रतीक है कि सुप्रीम कोर्ट सभी के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI