भिलाई में ट्रक चालक से 5 हजार की लूट: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीसरे की तलाश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  भिलाई में एक ट्रक चालक से मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  

पावर हाउस इलाके के रहने वाले कृष्णा देवांगन ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 नवंबर की दोपहर को वह निरोस कंपनी हथखोज से माल लोड करके अपने 14-चक्का ट्रक से उमदा स्थित मारुति पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रहे थे। राम धरमकांटा के पास, मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने ट्रक को रोककर उनके साथ मारपीट की और जेब से 5 हजार रुपये छीन लिए।  

शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान कुलदीप चौहान, वासुदेव यादव, और मनीष राजपूत के रूप में हुई। जांच के दौरान, पुलिस ने कुलदीप चौहान और वासुदेव यादव को उमदा स्थित ठाकुर होटल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और 500 रुपये नकद बरामद किए।  

तीसरा आरोपी मनीष राजपूत फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI