भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर 6 में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत सोनम कौर वाधवा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। उन्हें मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा कॉमर्स विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
सोनम कौर ने अपने शोध में "इम्पैक्ट ऑफ सर्विस क्वालिटी ऑन कस्टमर लॉयल्टी: ए स्टडी ऑन सर्वक्वाल मॉडल इन सिलेक्टेड प्राइवेट सेक्टर बैंक्स ऑफ रायपुर डिवीजन इन छत्तीसगढ़" विषय को चुना। यह शोध ग्राहक वफादारी और सेवा गुणवत्ता के प्रभाव को समझने पर केंद्रित था। उनका यह कार्य प्रोफेसर डॉ. उमेश गुप्ता, विभागाध्यक्ष, मैट्स स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के मार्गदर्शन में पूरा हुआ।
सोनम कौर वाधवा, डॉ. दलजीत सिंह वाधवा की धर्मपत्नी हैं, जो भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग के मैनेजमेंट विभाग में प्रोफेसर हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय, बल्कि उनके परिवार और समुदाय को भी गौरवान्वित किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

