भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , पुलिस ने भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने इनके कब्जे से 8 लाख 10 हजार रुपए मूल्य के जेवर बरामद किए हैं। इस मामले की जानकारी छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने दी।
घटना का विवरण
यह मामला 14 अक्टूबर 2024 का है, जब खुर्सीपार जोन-1 के निवासी डी हेमराज ने पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 8 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच उनके घर में चोरी हुई थी। उस वक्त हेमराज और उनका परिवार दशहरा कार्यक्रम देखने के लिए आईटीआई मैदान, खुर्सीपार गए हुए थे। कार्यक्रम के बाद घर लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी में रखे सोने-चांदी के पुराने जेवरात गायब थे।
पुलिस की कार्यवाही
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से सूचना मिली कि देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती में रहने वाला एस थॉमस चोरी के कुछ जेवरात अपने पास रखे हुए है। यह भी पता चला कि वह इन्हें बेचने के लिए खुर्सीपार आईटीआई मैदान में ग्राहक की तलाश कर रहा था।
सूचना पाकर खुर्सीपार पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर जाकर एस थॉमस और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल की।
बरामद सामान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया:
- 2 सोने की अंगूठी
- 1 सोने का नेकलेस
- 1 जोड़ी बड़ा सोने का झुमका
- 1 जोड़ी छोटा सोने का झुमका
- 13 सोने की चेन
- 1 चेन मह लॉकेट के साथ
- 1 सोने का रानी हार
- 2 सोने के कान का छोटा टॉप्स
- 1 सोने का ब्रेसलेट
पुलिस ने इन सभी जेवरात की कुल कीमत 8 लाख 10 हजार रुपए बताई है।
गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निम्नलिखित है:
1. एस थॉमस (पिता- एस अनिल), उम्र 20 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती, छावनी।
2. किशन कुमार (पिता- श्रवण कुमार), उम्र 20 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती, छावनी।
3. गौरव विलियम (पिता- शेखर विलियम), उम्र 19 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती, छावनी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

