बाइक सवार लो बचाने के चक्कर में पलटी बस , 9 की मौत 16 घायल , गोंदिया में हुई घटना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दोपहर करीब 12:30 बजे गोंदिया-कोहमारा स्टेट हाईवे पर खजरी गांव के पास शिवशाही बस पलटने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कैसे हुआ हादसा?

हादसे का कारण बस ड्राइवर द्वारा सामने अचानक आई बाइक को बचाने की कोशिश बताया जा रहा है। टर्निंग पर अचानक बाइक सामने आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई, और कई यात्री बस के नीचे दब गए। 

बस, जो भंडारा से साकोली, लखानी होते हुए गोंदिया जा रही थी, महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के तहत चल रही थी। हादसे का शिकार हुई इस बस का नंबर MH 09 EM 1273 है।  

हादसे के बाद का मंजर

घटना स्थल पर भयावह दृश्य देखने को मिला। बस के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी जुटे। राहत और बचाव कार्य के लिए क्रेन मंगवाई गई। घायलों को तत्काल गोंदिया जिला अस्पताल (केटीएस) ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने की मदद की घोषणा 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 10 लाख रूपये की तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।  

ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी  

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI